Opens at 10:00 AM09:28:17

Delivery Policy

Shipping & Delivery Policy

आख़िरी बार अपडेट: अगस्त 2026

Zimlo सिर्फ Local Delivery करता है — कोई कूरियर या इंटर-सिटी शिपिंग नहीं। नीचे पूरी जानकारी दी गई है कि हम कहाँ, कैसे और कितने में डिलीवर करते हैं।

सेवा क्षेत्र

फिलहाल Zimlo सिर्फ पीलूखेड़ी और कुरावर (मध्य प्रदेश) में उपलब्ध है। अगर आपका एड्रेस इस क्षेत्र से बाहर है, तो ऑर्डर डिलीवर नहीं किया जा सकेगा।

डिलीवरी में कितना समय लगता है

  • Food ऑर्डर — आमतौर पर Restaurant की तैयारी और आपकी लोकेशन के हिसाब से डिलीवर होता है।
  • Grocery, Medicine, Parcel, Services जैसी Request-based ऑर्डर — हमारी टीम पहले Quote भेजती है, Accept करने के बाद डिलीवरी शुरू होती है।
  • Exact समय ट्रैफिक, मौसम और ऑर्डर की मात्रा पर निर्भर करता है — इसकी 100% गारंटी नहीं दी जा सकती।

डिलीवरी चार्ज

  • डिलीवरी फीस ₹19 प्रति ऑर्डर है।
  • 999 या उससे ज़्यादा के ऑर्डर पर डिलीवरी फीस पूरी तरह माफ़।
  • रेफरल लिंक से आए नए ग्राहकों को पहले ऑर्डर पर डिलीवरी फीस में ₹20 की छूट मिलती है।

अगर आप डिलीवरी के समय उपलब्ध नहीं हैं

डिलीवरी पार्टनर आपको कॉल करेगा। अगर संपर्क नहीं हो पाता, तो ऑर्डर की स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई (दोबारा कोशिश या ऑर्डर कैंसिल) तय की जाएगी — Cash on Delivery ऑर्डर में बिना डिलीवरी के कोई पेमेंट नहीं ली जाती।

सवाल है?

delivery@zimlo.in पर ईमेल करें या Contact Us पेज से WhatsApp करें।